वाराणसी
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनता में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से आज गोमती ज़ोन के अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नृपेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ कस्बे में सघन पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान एडीसीपी ने अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से सीधा संवाद करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर CCTV कैमरे लगाने की अपील की और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के कड़े निर्देश दिए।

नृपेंद्र कुमार ने हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रभावी चालान कार्रवाई और होटल-ढाबों की नियमित जांच के आदेश दिए। इस सक्रियता से अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का भाव देखा गया। गश्त में थाना प्रभारी बड़ागांव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।










Users Today : 23
Users This Year : 23814
Total Users : 36407
Views Today : 31
Total views : 71528