राजातालाब में आग का तांडव: शॉर्ट सर्किट से कपड़ा दुकान और कोल्ड ड्रिंक गोदाम स्वाहा, लाखों का नुकसान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी (राजातालाब):

क्षेत्र के जख्खिनी रोड पर गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़े की दुकान और कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता फैशन नामक कपड़े की दुकान और बाबू केसरी व संदीप केसरी के कोल्ड ड्रिंक गोदाम में सुबह करीब 10:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दुकान और गोदाम धुएं के गुबार में घिर गए।

घटना की सूचना मिलते ही जिले के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी फायर कर्मियों का सहयोग किया।

करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई