
वाराणसी 16 अप्रैल,2026; मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बालेन्द्र पाल के नेतृत्व में वाराणसी मंडल क्रीडा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के क्रीड़ा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता दिनांक 16 अप्रैल 2026 को पहला मैच विद्युत (सामान्य) और परिचालन विभाग के बीच खेला गया।
द्युत (सामान्य) ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन बनाए। विद्युत विभाग की तरफ से संजय साहू ने 24 बाल पर 7 चौके की मदद से 30 रन, रमेश यादव ने 16 बाल पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन, देवेंद्र ने 22 बाल पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन और धनंजय ने 18 बाल पर दो चौके की मदद से 20 रन बनाए। परिचालन की तरफ से विमलेश में चार ओवर में 26 रन देकर कर दो विकेट, अजीत ने दो बार में 26 रन देकर दो विकेट लिए, गोविंदा और गजानन को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।
146 के लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन विभाग ने रामप्रवेश के 35 बाल पर 13 चौके और आठ छक्के की मदद से शानदार 108 रनों की बदौलत 9.3 ओवर में 146 रन बनाकर मैच जीत कर पूरे 2 अंक प्राप्त कर लिए। रामप्रवेश के अतिरिक्त गौरव ने 16 रन बनाए। विद्युत विभाग की तरफ से रमेश ने तीन ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए। शानदार बैटिंग के लिए परिचालन विभाग के रामप्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर पुष्पेंद्र वैस के द्वारा दिया गया।

ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दूसरा मैच कार्मिक और सिगनल विभाग के बीच खेला गया। सिगनल विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 179 रन बनाए। सिगनल की तरफ से अनुराग मिश्रा ने 46 बाल पर 13 चौके और छह छक्के की मदद से 102 रन, लोकेश ने 21 बल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन एवं संदीप ने 10 बाल पर 3 चौके की मदद से 17 रन बनाए। कार्मिक विभाग की तरफ से अमित ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट राहुल ने 2.3 ओवर में 12 रन देकर के तीन विकेट, सुनील ने चार ओवर में 51रन देकर दो विकेट लिए भ्रगेन्द्र को एक विकेट प्राप्त हुआ।
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्मिक विभाग की पूरी टीम 13.4 ओपन में 75 रन पर आउट हो गई सिगनल ने 104 रन से मैच जीत कर पूरे 2 अंक अर्जित कर लिए। सिगनल की तरफ से मंडल सिगनल एवं दुनसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र वैष ने 1.4 ओवर में में 7 रन देकर 3 विकेट वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह ने एक ओवर में सात रन देकर दो विकेट आफताब ने दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट तथा शैलेश और अक्षत ने एक-एक विकेट लिया। 40 बाल पर 102 रन की इनिंग खेलने वाले अनुराग मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं मंडल क्रीडा अधिकारी बलेंद्र पाल के द्वारा दिया गया।











Users Today : 126
Users This Year : 17439
Total Users : 30032
Views Today : 235
Total views : 59515