चकिया, चंदौली मंगलवार को मां काली के पोखरे पर मोबाइल एसोसिएशन चकिया की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक माह की 1 एवं 15 तारीख को चकिया बाजार की सभी मोबाइल दुकानों को बंद रखा जाएगा।
इस निर्णय का सभी व्यापारियों ने समर्थन किया और 15 तारीख को अपनी-अपनी दुकानें बंद कर एकजुटता का परिचय दिया। व्यापारियों ने इसे अपने हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भविष्य में भी इस व्यवस्था को जारी रखने की बात कही।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए सावन कुमार को मोबाइल व्यापारियों का अध्यक्ष तथा लाल बहादुर मौर्य को महामंत्री नियुक्त किया गया।
व्यापारियों ने कहा कि यह पहल न केवल उनके निजी जीवन में संतुलन लाएगी, बल्कि बाजार में बेहतर समन्वय और अनुशासन भी स्थापित करेगी। चकिया में इस बंदी को ऐतिहासिक समर्थन मिला, जो आने वाले समय में संगठन की मजबूती का संकेत माना जा रहा है।
इस अवसर पर अरविंद मोदनवाल, राजेश गुप्ता, शुभम मोदनवाल, परीक्षित जायसवाल, सन्नी गुप्ता, बृजेश मौर्य, मुकेश जायसवाल, अजय कुमार, किशन, अभिषेक मोदनवाल, श्रवण सोनकर, दीपक गुप्ता, हिमांशु मोदनवाल, संजय गुप्ता, श्याम, अमित कुमार एवं चंदन मोदनवाल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

चकिया में यह बंदी ऐतिहासिक रूप से सफल रही, जिससे व्यापारियों में एकता और संगठन की मजबूती का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर











Users Today : 107
Users This Year : 17420
Total Users : 30013
Views Today : 212
Total views : 59492