चकिया, चंदौली
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर चकिया क्षेत्र के दुही-सुही गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान का संदेश देते हुए आसपास के क्षेत्र को भी साफ रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।

वहीं चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता और जागरूकता ही सच्ची श्रद्धांजलि है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु, सभासद रवि गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल, मंडल महामंत्री सारांश केसरी, सुशील पांडेय, राहुल सोनकर, राजू माली, सुरेश सोनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508