तेजस्वी किसान मार्ट के 10वें स्टोर एवं केंद्रीय वेयरहाउस का भव्य शुभारंभ, सत्यनारायण कथा के साथ हुआ आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ मवैया क्षेत्र में आज तेजस्वी किसान मार्ट के 10वें स्टोर एवं केंद्रीय वेयरहाउस का भव्य शुभारंभ धार्मिक एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनारायण भगवान की कथा एवं विधि-विधान से पूजन के साथ की गई, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. विजय यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजी. प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक केसरवानी द्वारा की गई।

इस अवसर पर विशेष उपस्थिति में सौरभ सिंह (अधिवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष, तेजस्वी युवा समिति), वी एंड पी एंटरप्राइजेज के परून यादव तथा प्रेम प्रकाश पाण्डेय (अधिवक्ता) भी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त राकेश यादव, सोनू यादव, यशवंत यादव, वीरेंद्र वर्मा, राजेश मौर्य एवं भीम जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विशेष रूप से विकास अवस्थी (डायरेक्टर, मवैया फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी—किसान उत्पादक संगठन, हरदोई) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में रूपाली गुप्ता, विजय हाजेला, श्रेयश हाजेला, ममता, तेज नारायण, अंतिमा, पुष्पा एवं सौम्या की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पीएम सूर्यघर योजना की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई, जिसके माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं बिजली खर्च कम करने के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान परून यादव (डायरेक्टर, वी एंड पी इंटरप्राइजेज) ने बताया कि पूरे प्रदेश में तेजस्वी किसान मार्ट के सहयोग से किसान उत्पादक संगठनों (FPO) एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों को व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि यह नया स्टोर एवं केंद्रीय वेयरहाउस किसानों एवं उपभोक्ताओं के लिए एक सशक्त कड़ी साबित होगा।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई