कंपोजिट विद्यालय रैमलपुर में ‘बाल संसद’ का गठन कर बच्चों ने ली जिम्मेदारी की शपथ

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर  विंध्याचल मंडल के भदोही जनपद में गुडवीव सपोर्टेड काल मित्र समुदाय कार्यक्रम के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रैमलपुर में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से ‘बाल संसद’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस दौरान लोकतांत्रिक पद्धति से विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चयनित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के विकास, अनुशासन और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने तिरछी टोपी और सफेद पट्टियां पहनकर एक अनुशासित रूप में शपथ ली। शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को उनके उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से समझाया।

बाल संसद के तहत प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वच्छता मंत्री, जल एवं कृषि मंत्री और खेल मंत्री जैसे पदों पर बच्चों को नियुक्त किया गया, ताकि वे विद्यालय की दैनिक गतिविधियों में सहयोग कर सकें। बाल संसद चुनाव में विधि मौर्य बाल प्रधानमंत्री और देवा गौतम बाल उपप्रधानमंत्री के रूप में चुके गए,चुनाव जितने के बाद सभी बाल प्रतिनिधियों ने बच्चों को चॉकलेट खिलाकर खुशी जाहिर किया।

उक्त कार्यक्रम गुडवीव सपोर्टेड बालमित्र समुदाय कार्यक्रम के बैनर तले स्कूल प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सरोज और कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्य की देखरेख में किया गया, जिसे चंद्रभूषण सरोज, इंद्रेश कुमार, नीलम चौहान,सरिता देवी, सोनी कनौजिया और प्रज्ञा पटेल ने पूरा करवाया।

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई