दिनांक 10.04.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा कैम्प कार्यालय, यातायात लाइन, पुलिस लाइन तथा कोतवाली थाना परिसर में कराए गए नव-निर्माण, जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया गया ।
कैम्प कार्यालय-
कैंप कार्यालय में नवनिर्मित गोपनीय कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह कार्यालय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं गोपनीयता के उच्च मानकों के अनुरूप संचालित करने में सहायक होगा।
यातायात लाइन-
यातायात लाइन में स्थापित नवनिर्मित वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। इस व्यवस्था से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। विशेषकर गर्मी के दौरान यह सुविधा उनके स्वास्थ्य संरक्षण में सहायक सिद्ध होगी।

पुलिस लाइन-
पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस कार्य से परिसर को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्राप्त होगा तथा प्रशिक्षण एवं परेड की गुणवत्ता में सुधार आएगा। साथ ही स्वच्छता, हरियाली एवं नियमित रखरखाव से अनुशासित एवं प्रेरणादायक कार्य वातावरण सुनिश्चित होगा।
कोतवाली थाना-
कोतवाली थाना के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। इससे परिसर को आधुनिक, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्राप्त हुआ। साथ ही पुलिसकर्मियों के कार्य वातावरण में सुधार सुनिश्चित हुआ तथा आमजन को बेहतर एवं सुगम पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं मुख्यालय प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन ईशान सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।











Users Today : 42
Users This Year : 11681
Total Users : 24274
Views Today : 169
Total views : 47714