फर्जी डॉक्टर का खौफनाक खेल! DNC ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आजमगढ़।

जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध तरीके से नर्सिंग होम संचालित कर मरीजों का इलाज कर रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब एक महिला का DNC (गर्भाशय की सफाई) ऑपरेशन करते समय गंभीर लापरवाही बरती गई। इस दौरान महिला की आंत को गंभीर नुकसान पहुंचा, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई और जान पर बन आई।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी चिकित्सकीय डिग्री के सहारे लंबे समय से लोगों को धोखा दे रहा था। न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।

शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पीजीआई तिराहा से आरोपी मुकेश यादव (37) निवासी बसहिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है और आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।

फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध चिकित्सा गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई