पड़री विकास खंड पहाड़ी स्थित बीआरसी पड़री पर गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती फराह रईस एवं खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह की उपस्थिति में निकाली गई।
रैली के माध्यम से 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने तथा कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
इस रैली में कस्तूरबा गांधी विद्यालय पड़री, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़री तथा प्राथमिक विद्यालय पड़री के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में एसआरजी संजय नीलम, एआरपी विकास बंसल, अनिल कुमार, केशव प्रसाद, माता प्रसाद सिंह, नीरज त्रिपाठी, प्रशांत सिंह, शरद सिंह, कविता, अनीता, उर्मिला, चंदन, विजय प्रकाश, पूनम, मधुलिका, सुरेश, प्रिया , बबली आदि लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 13
Users This Year : 23709
Total Users : 36302
Views Today : 28
Total views : 71294