मीरजापुर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व द्वारा जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में 84 फील्ड ट्रेनर को जिनके द्वारा कुल तीन बैचों में दिनांक 18. 3.26 से 20.3. 2026 तथा 23.3.26 से 25.3.2026 को प्रशिक्षण प्राप्त किया गया, को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उक्त फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि जनगणना 2027 का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है, जिससे जनगणना 2027 के कार्य संपादन में लगे मास्टर ट्रेनर एवं फील्ड ट्रेनर तथा अन्य कार्मिकों द्वारा जनगणना कार्य संपादन में पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 27
Total views : 71293