वाराणसी।
शहर में सक्रिय अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 शातिर अपराधियों को धर दबोचा है। कैण्ट थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन कैण्ट के प्लेटफार्म नंबर 09 के पास तड़के सुबह 3 बजे इस गैंग को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.70 लाख रुपये नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 18 लाख रुपये की XUV700 कार बरामद की है।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से लोगों को निशाना बनाता था। पहले दूसरे जिले/राज्य में जाकर होटल में रुकते थे। बैंक और एटीएम के आसपास रेकी करते थे जैसे ही कोई व्यक्ति ज्यादा कैश लेकर निकलता दिखता, उस पर खाना या गंदा पानी फेंक देते फिर “मदद” के बहाने बैग या नकदी पार कर फरार हो जाते
कई राज्यों में फैला नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों में भी सक्रिय रहा है। आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पहले की बड़ी वारदात
इस गिरोह ने 10 फरवरी 2026 को वाराणसी के हनुमानगंज इलाके में एक महिला का बैग उड़ाया था, जिसमें 7 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस ने साफ कहा है कि अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति जारी रहेगी और ऐसे गिरोहों का नेटवर्क पूरी तरह तोड़ा जाएगा।सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।










Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508