चकिया/चंदौली
वैश्य समाज उत्तर प्रदेश संगठन, जो कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के मार्गदर्शन में कार्यरत है, की एक महत्वपूर्ण बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार जायसवाल को जिलाध्यक्ष, शिवरतन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष तथा शुभम मोदनवाल को चकिया नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी द्वारा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज को संगठित कर उसके उत्थान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
दायित्व ग्रहण करने के उपरांत नगर अध्यक्ष शुभम मोदनवाल को उनके आवास पर पहुंचकर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ‘आशु’, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सभासद उमेश चौहान एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री संतोष गुप्ता, नामित सभासद गीता रानी गुप्ता, समाजसेवी सतीश जिंदल, सुरेश गुप्ता, आशीष जायसवाल, राहुल जायसवाल सहित वैश्य समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276