विकासशील इंसान पार्टी VIP प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकेश साहनी ने उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दिनांक 11 अप्रैल 2026 को यूपी के लखनऊ होटल रेनेसांस, विपिन खण्ड, गोमती नगर में प्रस्तावित किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह बैठक यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर है जहां संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की जा रही है। बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्हें सक्रिय रहने और जीत का मंत्र देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा
विकासशील इंसान पार्टी VIP के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी ने बताया कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के निषाद समाज और कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत और एकजुट होकर काम करने पार्टी को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा होगी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति इस बैठक के माध्यम से पार्टी की जमीनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश की जाए|
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498