लखनऊ: बारिश से बचने के लिए निर्माणधीन बिल्डिंग में खड़ी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 5 मजदूरों ने की हैवानियत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ में एक निर्माणीधीन इमारत में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। काम कर रहे मजदूरों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया।

बारिश से बचने के लिए एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में खड़ी किशोरी के साथ वहां काम कर रहे मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना आशियाना क्षेत्र की है। किशोरी क्षेत्र में ही बच्चों की देखभाल का काम करती है। पुलिस ने पांच मजदूरों को हिरासत में लेकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

किशोरी रोज की तरह मंगलवार शाम को भी काम पर जा रही थी। रास्ते में बारिश के दौरान वह बिल्डिंग में खड़ी हो गई। आरोप है कि बिल्डिंग में काम कर रहे एक मजदूर ने किशोरी को खींच लिया और उसके साथ दरिंदगी की। उसके साथी इस दौरान पहरा देते रहे। कुछ देर बाद दूसरा मजदूर किशोरी के पास पहुंचा तो किशोरी ने संघर्ष किया।

इस पर आरोपियों ने किशोरी के हाथ पैर बांध दिए। इस बीच जिस महिला के घर पर किशोरी काम करती है उसने समय से काम पर न आने पर किशोरी के बारे में पड़ोसियों से पूछा। पड़ोसी ने बताया कि किशोरी पड़ोस में दिखी थी।

सूत्रों के मुताबिक किशोरी ने महिला को बताया था कि पड़ोस में काम करने वाले कुछ लोग उस पर गंदी नजर रखते हैं। शक होने पर महिला ने पड़ोसियों को इसके बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग में खोजना शुरू किया तो किशोरी बदहवास हालात में तीसरे तल पर मिली।

नाराज लोगों ने छत की टंकी के पास छिपे मजदूरों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को लोकबंधु अस्पताल लेकर गई। मजदूरों को हिरासत में लिया।

किशोरी को पीटा, मुंह में कपड़ा भी बांधाजांच में पता चला कि आरोपियों ने किशोरी को पीटा था। उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया था। डीसीपी मध्य का कहना कि एक किशोर ने दुष्कर्म किया है।

अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी की हालत सामान्य है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 08/04/2026 को रोहनिया विधानसभा के ककरमत्ता 38 वार्ड के जलालीपट्टी में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जी ने स्वच्छता किया व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया