वाराणसी।
पंडित अवशशेष पांडेय ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशाश्वमेध घाट पर माँ शीतला के दरबार में भंडारे का आयोजन आठ अप्रैल को किया गया है । सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।पंडित शिव प्रसाद पांडेय ( महंत ) प्रमुख मंदिर काशी ने बताया कि हर वर्ष यह अनुष्ठान जगत कल्याण की कामना से किया जाता है।चैत्र का महीना होता है यह ऋतु परिवर्तन का महीना है । जिसमे तमाम प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है।भगवती शीतला स्वास्थ्य एवम स्वक्षता की देवी हैं।
यह अनुष्ठान कलाकार , महंत परिवारी और समस्त काशी वाशी पांच रात्रि आकर माता शीतला को रिझाते मनाते हैं । माँ समस्त विश्व , समस्त भारत एवम समस्त भक्तों को निरोगी रखें । स्वस्थ और निरोगी काया हीं मनुष्य की सबसे बड़ी काया है।पंडित अभिषेक पांडेय व पंडित अविनाश पांडेय ने बताया बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माँ भगवती शीतला के पाँच दिवसीय महोत्सव को विराम दिया गया।
अगले वर्ष पुनः इसी हर्षोल्लास के साथ देवी शीतला का महोत्सव मनाया जाएगा।इस दौरान वहां पंडित सतीश पांडेय, पंडित अभय पांडेय, सुनील शर्मा, राजा मिश्रा, कन्हैया दुबे (केडी) व अन्य लोग मौजूद रहे।










Users Today : 10
Users This Year : 18074
Total Users : 30667
Views Today : 10
Total views : 60887