बड़ागांव थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चिलबिला खरगनपुर गांव निवासी तन्नू सिंह पुत्री मुकेश सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी शादी बीते 28 नवंबर 2024 को कनियर चौधरी का पुरा गांव निवासी जगबीर सिंह पुत्र कृपाशंकर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति जगबीर सिंह, ससुर कृपाशंकर सिंह और सास सीमा देवी ने दहेज में पांच लाख रुपये नकद और जेवर की मांग शुरू कर दी।
तन्नू सिंह के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पिछले चार माह से उनका खाना-पीना भी बंद कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पति, सास और ससुर के विरुद्ध दहेज प्रथा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है











Users Today : 3
Users This Year : 17115
Total Users : 29708
Views Today : 3
Total views : 58878