चंदौली शहाबगंज किसान विकास मंच का स्थापना दिवस किसान पर्व के बतौर बरियारपुर गांव में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रतन कुमार सिंह ने कहा कि किसान को लागत सामग्री की बढ़ती कीमतों का सामना करने के लिए सहकारिता अपना चाहिए।
हर किसान मंहगे कृषि यंत्र नहीं खरीद सकता। उन्होंने किसानों को जागरूक करने के लिए बौद्धिक प्रकोष्ठ बनाने का सुझाव दिया ताकि किसानों की चेतना विकसित हो सके और सही दिशा में संघर्ष कर सकें।
श्याम बिहारी सिंह ने कहा कि भारत के बाजार में अमरीका सरकार के दबाव पर कृषि उत्पाद और प्रसंस्कृत माल मंगाने का एग्रीमेंट किसान को बर्बाद कर देगा।
अमरीकी साम्राज्य के फरमान पर भारत सरकार तेल खरीदने बेचने का काम कर रही है जो भारत की स्वतंत्रता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

बिहार से आए हुए किसान नेता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि भारत माला एक्सप्रेस वे निर्माण में किसानों के धान की फसल रौंद दी गई।आज तक मुआवजा भी नहीं मिला किसान हाई कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं। भूमिहीन बनाने की गहरी साज़िश सरकार कर रही है।
किसान नेता सुमंत सिंह अन्ना ने कहा कि बरहनी ब्लॉक में छः हजार हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करने की योजना को किसान आन्दोलन ने अधिग्रहण योजना वापस करा दिया।
किसान विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि एम एस पी गारांटी कानून सरकार नहीं बना रही है यह किसान के साथ विश्वासघात है।एम एस पी का लाभ किसान को नहीं मिल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित पहलवान राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान का बेटा पहलवान बना हूं।मेरा जन्म किसान परिवार में हुआ है मैं किसान विकास मंच का स्वागत करता हूं और इस संगठन को आज से आर्थिक सहयोग करने का वचन देता हूं।
हास्य-व्यंग्य के मशहूर कवि बंधू पाल बंधू और कृपा शंकर पटेल तथा बेचयी सिंह ने ऐसी कविताएं सुनाया कि लोग घंटों हंसते रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता रतन कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, श्याम बिहारी सिंह, सरोज कुमार, जवाहरलाल यादव, दिनेश यादव,प्रियानंद पांडेय, राजनाथ सिंह चंद्र सुधीर सिंह, रवीन्द्र नाथ सिंह, सुनील सिंह,धीरज सिंह ओमप्रकाश सिंह, इंद्रदेव यादव,केशव विश्वकर्मा, अयूब खान, शैलेश कुमार सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित पहलवान राजेंद्र सिंह ने किया और संचालन किया राम अवध सिंह ने।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 17
Users This Year : 23808
Total Users : 36401
Views Today : 20
Total views : 71517