अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना जहांगीरगंज क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाँगीरगंज से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अधीक्षक के कथित गुर्गे द्वारा जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि अधीक्षक का करीबी कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार अंजनी कुमार निजी क्लिनिक संचालकों से खुलेआम उगाही करता है। आरोप है कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। इतना ही नहीं, यदि कोई क्लिनिक संचालक या संबंधित व्यक्ति पैसे देने से मना करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई का डर दिखाकर दबाव बनाया जाता है।
इस मामले को उजागर करने वाले पत्रकार पर ही अब उल्टा वसूली का आरोप लगाया जा रहा है जिससे पूरे प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि सच्चाई सामने आने से बौखलाए संबंधित व्यक्ति द्वारा पत्रकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय लोगों और क्लिनिक संचालकों में इस मामले को लेकर रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह भ्रष्टाचार और बढ़ सकता है।उगाही का काला खेल बेनकाब बौखलाए गुर्गे ने सच लिखने वाले पत्रकार पर जड़ा झूठा आरोप।
जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर लूट का अड्डा, पोल खुलते ही पत्रकार को बदनाम करने की घिनौनी चाल। सीएचसी में भ्रष्टाचार का खुला नंगा नाच सच सामने आया तो पत्रकार को ही बनाया निशाना। वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
रिपोर्ट – पंकज कुमार










Users Today : 5
Users This Year : 17046
Total Users : 29639
Views Today : 5
Total views : 58730