वाराणसी
उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक रविवार 5 अप्रैल को उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह के आवास पर संपन्न हुई,
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गयी। इसमें निर्णय लिया गया कि आगामी अप्रैल माह में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारो को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु शासन व प्रशासन से मांग की जाएगी। साथ ही कई अन्य विषय पर भी चर्चा के बाद सहमति बनी।
बैठक की अध्यक्षईता उपज वाराणसी के अध्यक्ष विनोद बागी ने की, साथ ही उपाध्यक्ष द्वय अनिल जायसवाल एवं डॉ. अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्र, संतोष कुमार, महावीर प्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित रहें।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 17
Users This Year : 23808
Total Users : 36401
Views Today : 20
Total views : 71517