चंदौली डीडीयू नगर आलूमील नई बस्ती स्थित काली मंदिर में आज श्री श्री काली माता के भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। चकिया रोड, वार्ड नंबर-3 पर स्थित इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

पूजा समिति के सदस्य अजय जायसवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में नौ कन्याओं का पूजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, विनायक और भैरव के विशेष दर्शन की भी व्यवस्था की गई है। जायसवाल ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन-पूजन और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

पूजन के उपरांत मां काली का विशाल भंडारा प्रारंभ होगा। आयोजकों ने लाखों श्रद्धालुओं के भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की उम्मीद जताई है। इस आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता और समिति के सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश चौहान (सभासद), डबल यादव, सोनू चौहान, हिमांशु गुप्ता, अनू गुप्ता, राजू गुप्ता, रोशन शर्मा, मनोज गुप्ता, शुभम गुप्ता, गोलू, रिंकू, चिंटू, जितेंद्र चौहान, अनमोल गुप्ता, दीपक विश्वकर्मा, राजू चौहान, बबलू राय, आनंद कुमार, दीपक चौहान, सत्यम गुप्ता, अजय यादव, अंकित चौहान, प्रियांशु यादव, सागर चौहान, पवन चौहान, हिमांशु यादव, प्रतीक यादव, अरुण चौहान, रिशु पासवान, कृष्ण चौहान, राजा चौहान और विशाल गोंड सहित कई स्थानीय लोग सहयोग कर रहे हैं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 33
Users This Year : 23824
Total Users : 36417
Views Today : 56
Total views : 71553