वाराणसी।
जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रिंग रोड के पास लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है,बेखौफ बदमाशों ने एक राजस्व निरीक्षक को निशाना बनाते हुए उनका मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, हरहुआ क्षेत्र के कोइराजपुर निवासी कृष्ण कुमार सिंह, जो औराई तहसील में राजस्व निरीक्षक (रजिस्ट्रार कानूनगो) के पद पर तैनात हैं, गुरुवार शाम करीब 6 बजे ड्यूटी खत्म कर वाराणसी लौट रहे थे। जैसे ही वह रिंग रोड से लगभग 100 मीटर पहले रखौना गांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
अचानक हुए हमले से वह संभल भी नहीं पाए कि बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, मोबाइल में दो सिम कार्ड लगे थे और उसके कवर में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हुए थे, जिन्हें बदमाश अपने साथ ले गए।
घटना के बाद कृष्ण कुमार सिंह ने मिर्जामुराद थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर जल्द बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।
मिर्जामुराद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का दावा किया जा रहा है।











Users Today : 33
Users This Year : 23824
Total Users : 36417
Views Today : 56
Total views : 71553