वाराणसी।
पुलिस ने शनिवार को सट्टा एवं ऑनलाइन लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
डीसीपी क्राइम प्रमोद कुमार के निर्देशन में SOG-2 की टीम ने सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल इलाके में छापा मारा। टीम ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया, जो कथित रूप से ऑनलाइन लॉटरी खेल रहे थे और दूसरों को भी इसमें शामिल कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकदी और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों के जरिए ऑनलाइन सट्टा-लॉटरी का संचालन किया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में सट्टा-लॉटरी के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा रही है











Users Today : 33
Users This Year : 23824
Total Users : 36417
Views Today : 56
Total views : 71553