चन्दौली-चकिया पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी चकिया, रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में* थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0-76/2026 धारा- 309(6)/115(2)/352/351(2)/126(2)/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली से सम्बन्धित अभियुक्त 1.शिवा यादव पुत्र बाल किशुन यादव, 2- 03 बाल अपचारी को दिनांक 02.04.2026 को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व 03 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । गिरफ्तार व पुलिस अभिरक्षा में लिये गये अभियुक्तों से धनराशि 25000 रूपये नकदी बरामद किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
घटना का संक्षिप्त विवरण– दिनांक 31.03.2026 को समय करीब 06:00 बजे शाम वादी शकील अहमद पुत्र जलालू दीन (निवासी वार्ड नं0-4, काली नगर) अपने पहचान वालों के यहा से ग्राम बैरा से वापस घर लौट रहे थे। बैरा पहाड़ी के पास चार अज्ञात लड़कों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उन्हें नीचे गिरा दिया और उनके साथ मारपीट की। अभियुक्तों ने वादी की जेब से 28,720 रुपये नकद लूट लिए तथा जान से मारने की धमकी देकर 1,359 रुपये ऑनलाइन गूगल पे (Google Pay) के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-76/2026 धारा 309(6), 115(2), 352, 351(2), 126(2) BNS पंजीकृत किया गया था।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 87
Users This Year : 23878
Total Users : 36471
Views Today : 231
Total views : 71728