चन्दौली धानापुर क्षेत्र के दिया गांव रात करीब 1 बजे 11 हजार की लाइन का तार टूट गया। ग्रामीण पावर हाउस और जेई सहित अन्य नंबरों पर कॉल करते रह गए। सभी का फोन बंद रहा। थक हार कर ग्रामीण गांव के ही लाइनमैन कमरुद्दीन के घर गए पर वह भी दरवाजा खोलना उचित नहीं समझा।
हाला कि ग्रामीणों के मस्कत के बाद 11 हजार की तार को किनारे किया गया। और कोई घटना नहीं घट सकी। परन्तु ऐसे गंभीर स्थितियों में भी बिजली विभाग की उदासीन होना। लोगो के समझ से परे है। ये अलग बात है कि कोई घटना नहीं घटी अगर पास के गेहूं के खड़ी फसल में भी हल्की से लपेट लग जाती तो न जाने कितनो किसानों कि मेहनत राख बन जाती है।
क्या जेई, एसडीओ और अन्य विभागीय अधिकारियों का नंबर बंद कर के सोना उचित है, वह भी इस समय जब किसानों की फसल खेत में खड़ी है। उससे भी बड़ी बात तो ये है कि इनको तुरंत सबूत या शिकायत चाहिए। अरे शाहब लोग, पहले किसी की जान जरूरी है या शिकायत।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 87
Users This Year : 23878
Total Users : 36471
Views Today : 231
Total views : 71728