चकिया चंदौली के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र राजदरी देवदरी व जलप्रपात झरना के लिए पर्यटन के लिए प्रसिद्ध चकिया क्षेत्र मे मुजफ्फरपुर गांव के समीप राजदरी देवदरी वाटर पार्क का भव्य शुभारंभ बिशिष्ट लोगों की उपस्थिति मे शुभारंभ हुआ जिसको देखने के लिए बडे पैमाने पर उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
शुभारंभ के साथ ही वाटर पार्क में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बच्चों से लेकर महिलाओं एवं युवाओं तक में खास उत्साह देखने को मिला।
वाटर स्लाइड, वेव पुल और अन्य आकर्षक सुविधाओं का लोगों ने जमकर आनंद लिया।


कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी कलाकार समर सिंह एवं महिला कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से पहुंचे लोग गाने के सांग पर झुमने लगे लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे आयोजन में चार चांद लग गए।
स्थानीय लोगों का मानना है की इस वाटर पार्क के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा व सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की बात कही है, ताकि आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।, राजदरी वाटर पार्क का शुभारंभ क्षेत्र के विकास और पर्यटन के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
वहीं वाटर पार्क के प्रबंधक आकाश सिंह यादव ने कहा कि हमारे वाटर पार्क में किसी भी सैलानियों को कहीं भी किसी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सैलानियों को सभी सुविधाएं का समान उपलब्ध कराऐ जाएंगे।
वहीं उनके पार्टनर गोलू सिंह ने कहा कि हम और हमारे सभी स्टाफ सैलानियों के किसी भी समस्यायों के लिए चौबिस घंटे तात्पर्य रहेंगे ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 20
Users This Year : 18084
Total Users : 30677
Views Today : 22
Total views : 60899