वाराणसी
दिनांक 01.04.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कैम्प कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं साइबर अपराधों की रोकथाम पर व्यापक चर्चा की गई।
उन्होंने पदाधिकारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा “भयमुक्त समाज, भयमुक्त व्यापार” की प्रतिबद्धता दोहराई। सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लोडिंग-अनलोडिंग केवल निर्धारित स्थलों पर कराने एवं अनावश्यक पार्किंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए, साथ ही ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने इसके प्रमुख कारण लालच, डर एवं असावधानी से सतर्क रहने की सलाह दी तथा 1930 हेल्पलाइन, साइबर हेल्प डेस्क और ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने, निजी सुरक्षा कर्मियों का पुलिस सत्यापन कराने, अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा/गोमती जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर










Users Today : 5
Users This Year : 10663
Total Users : 23256
Views Today : 6
Total views : 45667