शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और नियमितता को भी समान महत्व दिया जाय – घनश्याम सिंह यादव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सेवापुरी। क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के प्राथमिक विद्यालय परसीपुर व प्राथमिक विद्यालय जगापट्टी में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के प्रथम दिन बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने बच्चों को पुस्तक वितरण करने के बाद कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और नियमितता को भी सामान महत्व दिया जाय। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं बल्कि अनुशासन और निरंतरता से प्राप्त होती है, जो बच्चे पूरे वर्ष नियमित रूप से विद्यालय आते हैं वही जीवन में आगे बढ़ाने की असली क्षमता रखते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान के पल की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है

ग्राम प्रधान जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से हर कार्यक्रम को एक अलग पहचान मिलती है। आज उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने पूरे वर्ष बिना किसी अवकाश के विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई। नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में आये। ऐसे बच्चों को किताबें एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर उत्साहित किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रधान के अच्छे सोच, अच्छे विचार ,अच्छे पहल से विद्यालय का स्वरूप काफी बेहतर हो गया है।

जगापट्टी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष राय ने ग्राम प्रधान के अच्छे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधान जी के अच्छे सहयोग और बेहतर सोच के कारण ही विद्यालय में एक अलग प्रकार के सकारात्मक बदलाव संभव हो पा रहा है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। समारोह में उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी ग्राम प्रधान के द्वारा विद्यालय के रखरखाव एवं बदलाव में किए गये सहयोग की सराहना किया।

शिक्षकों में कहा कि ग्राम प्रधान गांव के चौमुखी विकास के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। प्रधान जी के अच्छे सोच के कारण विद्यालय बदलाव की ओर दिखाई दे रहा है। प्रधान द्वारा अनुशासन और अनियमितता को प्रोत्साहित करने की यह पहल शिक्षा के पारंपरिक ढांचे से आगे बढ़कर एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत करती है। इनका मार्ग दर्शन न केवल बच्चों को प्रेरित करती है

बल्कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच भी एक सकारात्मक संदेश देती है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल अंक नहीं बल्कि बच्चों के जीवन मूल्यों का निर्माण है। इस मौके पर कंचन यादव, ममता चौबे,शांति देवी, नजमा बेगम एवं अवनीश तिवारी, नीरज कुमार ,अनुराधा पटेल, वंदना यादव सहित अभिभावक शामिल थे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी त्योहार मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया मिश्रित आबादी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, धर्मगुरुओं से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश।