कफ सिरप कांड: भगोड़ा घोषित होगा शुभम जायसवाल, पहले ही जारी हो चुकी है रेड कार्नर नोटिस

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

कफ सिरप तस्करी का सरगना शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस ने प्रक्रिया तेज कर दी है। अदालत के आदेश के बावजूद वह 31 मार्च को पेश नहीं हुआ। उसके दुबई में छिपे होने की आशंका पर पहले ही रेड कार्नर नोटिस जारी की जा चुकी है।

कोर्ट ने शुभम जायसवाल को 31 मार्च को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। हालांकि वह पेश नहीं हुआ। शुभम जायसवाल फरार है। बताया जा रहा कि उसने दुबई में अपना ठिकाना बनाया है। इस पर उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी की जा चुकी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुट हुई है।

पुलिस ने हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया। उसने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले। उसने बताया कि शुभम के करीबियों ने शराब के धंधे में पैसे लगाए हैं। उसके करीबियों की शराब की 6 दुकानें संचालित हो रही हैं।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।