वाराणसी
कमिश्नरेट वाराणसी के थाना कैंट क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा बीडीएस टीम, डॉग स्क्वाड तथा पुलिस व न्यायालय सुरक्षा में तैनात कर्मियों की मौजूदगी में हुई।

अभियान के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। वहीं अधिवक्ताओं को सचेत किया गया कि परिसर में यदि कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान या मोबाइल दिखाई दे, तो तत्काल थाना कैंट पुलिस को सूचना दें।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर










Users Today : 20
Users This Year : 18084
Total Users : 30677
Views Today : 22
Total views : 60899