वाराणसी
दिनांक 30.03.2026 को जनपद प्रयागराज से एक महिला थाना रामनगर वाराणसी अपने मायके आयी थी आवेदिका का पुत्र उम्र 15 वर्ष बिना बताये घर से कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना रामनगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था।
जिसके आधार पर थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया व सीसीटीवी की सहायता से खोजकर उनके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया।
अपने गुमशुदा पुत्र को पाकर परिवारजन बहुत खुश हुए व उनके द्वारा थाना रामनगर पुलिस टीम की धन्यवाद करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
बरामदगी का विवरण- 01 गुमशुदा बालक उम्र 15 वर्ष।
बरामदगी/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र०नि० राजकिशोर पाण्डेय थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अमित शर्मा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म0उ0नि0 सुजाता चटर्जी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट : रिम्मी कौर










Users Today : 15
Users This Year : 23957
Total Users : 36550
Views Today : 26
Total views : 71842