“चितईपुर में चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्ता गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद”

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी चितईपुर के कुशल नेतृत्व में चितईपुर थाने में चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्ता गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद।

घटना का विवरण- दिनांक 26/03/2026 को बादी अच्छेलाल पुत्र खुनखुन पटेल, निवासी करीदी, थाना

चितईपुर, वाराणसी के मकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाभी चोरी कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं सुरागरसी के आधार पर एक संदिग्ध महिला की पहचान अभियुक्ता कुमारी सृजन उर्फ गुड्डन पुत्री नन्दलाल निवासिनी मीरापुर बसही थाना शिवपुर जनपद वाराणसी के रूप में हुई जिसको दिनांक 30/03/2026 को उसे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता ने स्वीकार किया कि उसने अपनी बहन के कहने पर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया। अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि चोरी किए गए कुछ आभूषणों को उसने अपने घर के पास स्थित खाली प्लॉट झाड़ियों में छिपाकर रखा था, जबकि अन्य आभूषणों पर उसने IIFL Finance से लगभग ₹1,50,000/- का गोल्ड लोन लिया था।

उक्त लोन की राशि का भुगतान अभियुक्ता द्वारा अपने Kotak Mahindra Bank के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से कराकर अभियुक्ता की निशानदेही पर संबंधित संस्था से सोने के आभूषण (झमका, दो सोने की अंगूठियां एवं कान के कंडल) बरामद किए गए। बरामदशुदा माल को विधिवत सील कर मालखाना में जमा कराया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्यवाही के दौरान नियमानुसार समस्त वैधानिक प्रक्रिया एवं मानवाधिकार संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

पुलिस कार्यवाही:- थाना चितईपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व सुरागरसी की गई। इसके आधार पर अभियुक्ता कुमारी सूजन उर्फ गुड्डन को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी गए आभूषण, जिनमें कुछ IIFL. Finance से गोल्ड लोन पर रखे गए थे, बरामद किए गए। बरामद माल को सील कर मालखाना में जमा कराया गया तथा अभियुक्ता को न्यायालय भेजा गया।

बरामदगी का विवरण अभियुक्ता की निशानदेही पर चोरी गए सोने के आभूषण, जिनमें झमका, दो अंगूठी एवं कान के कुंडल शामिल हैं, बरामद किए गए। उक्त आभूषणों का एक भाग IIFL Finance से (गोल्ड लोन से मुक्त कराकर) तथा शेष छिपाए गए स्थान से बरामद किया गया, जिन्हें विधिवत सील कर मालखाना में जमा कराया गया।

पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0 0081/2026 धारा 305(ए) बी0एन0एस०।

गठित पुलिस टीम का विवरण—

1. निरीक्षक राकेश कुमार गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

2. म०3०नि० ममता सक्सेना थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 सतीशचन्द्र यादव थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

4. म0का0 सुमन थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट – धनेश्वर साहनी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।