चन्दौली चकिया क्षेत्र के बीआरसी चकिया के कंपोजिट विद्यालय मुडहुआ दक्षिणी में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने बार बार आ रहा है यहां शिक्षकों की आए दिन की मनमानी और परिषदीय विद्यालय में लेटलतीफी से नौनिहालों के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ तैनात शिक्षको के द्वारा किया जा रहा है।
बताया जा रहा है की विद्यालय में शिक्षक निर्धारित समय पर नहीं पहुंचते, तथा निर्धारित समय के घंटो बाद तक पहुंच रहे है जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है तथा विद्यालय निर्धारित समय के बाद तक गेट का ताला बंद रहता है जिससे मासुम बच्चे गेट के बाहर घंटो तक शिक्षकों का इंतजार करते रहे। इस लापरवाही के चलते अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षकों की कार्यशैली लंबे समय से सवालों के घेरे में है। उनकी मनमानी और अनुशासनहीनता के कारण शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को उठाना पड़ रहा है, जिनके लिए यही विद्यालय शिक्षा का एकमात्र सहारा है।
मामले से आक्रोशित ग्रामीण अब शिक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने की तैयारी में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे जिलाधिकारी चंदौली और बीएसए चंदौली को लिखित शिकायत देकर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 21
Users This Year : 18085
Total Users : 30678
Views Today : 24
Total views : 60901