प्रयागराज थाना नैनी पुलिस व नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमि0 प्रयागराज की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 28.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विकास पाल पुत्र राम अवतार पाल उर्फ रामआधार पाल निवासी ग्राम सैदपुर थाना करैली जनपद प्रयागराज को पुराना यमुना पुल के पास थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 02 बोरी में कुल 52 किलोग्राम अवैध गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन (बिना नम्बर प्लेट की ) हुंडई औरा कार व 01 स्मार्टफोन बरामद किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नैनी पर मु0अ0सं0 156/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS Act पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ पर अभियुक्त विकास पाल उपरोक्त ने बताया कि मै यह गांजा एक व्यक्ति के बताये स्थान पर पहुंचाने का काम करता हूं जिसके बदले मे मुझे रुपये मिलते है । दिनांक 28.03.2026 को उस व्यक्ति ने मुझे बुलाया था और उसने मुझे यह औरा गाडी मे गांजा रखकर दिया था और मुझे बताया था कि यह गाडी मै किसी से मांग कर लाया हूं और तुम्हे इसी गाड़ी से यह गांजा कोरांव पहुंचाना है । जब तुम कोरांव पहुंच जाना तो मुझे बताना तब मै तुम्हे बताऊंगा कि यह गांजा कहां उतारना है । मै सिर्फ गाड़ी चला कर गांजा पहुचाता हूं । मुझे अन्य जानकारी नही है। वह व्यक्ति कहा मिलेगा, मुझे मालूम नहीं है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
विकास पाल पुत्र राम अवतार पाल उर्फ रामआधार पाल निवासी ग्राम सैदपुर थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 23 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
1. 02 बोरी अवैध गांजा वजन 52 किलोग्राम {अनुमानित कीमत करीब दो लाख दस हजार रूपये (2,10,000/-Rs)}
2. 01 चार पहिया वाहन (बिना नम्बर प्लेट की) हुंडई औरा कार (घटना में प्रयुक्त)
3. 01 स्मार्टफोन मोटोरोला (घटना में प्रयुक्त)
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 156/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS Act थाना नैनी कमि0 प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0 1395/18 धारा 379/411/413/414/467/468/471 भादवि थाना धूमनगंज कमि0प्रयागराज ।
3. मु0अ0सं0 90/2019 धारा 379/411/413/414/467/468/471 भादवि थाना शाहगंज कमि0प्रयागराज ।
4. मु0अ0सं0 93/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज कमि0प्रयागराज ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
थाना नैनी पुलिस टीम
1. प्र0नि0 बृजकिशोर गौतम
2. उ0नि0 श्रीराम उपाध्याय
3. उ0नि0 उत्कर्ष सिंह
4. उ0नि0 राजकुमार राय
5. का0 विकास उपाध्याय
6. का0 जयमेश कुमार
नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमि0प्रयागराज
1. उ0नि0 सत्येन्द्र प्रधान (प्रभारी)
2. उ0नि0 मनीष कुमार
3. हे0का0 सत्येश राय
4. कां0 आशीष यादव
5. का0 नीरज पान्डेय
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 134
Users This Year : 23925
Total Users : 36518
Views Today : 291
Total views : 71788