विधायक व चेयरमैन के नागरिक अभिनन्दन के साथ कजरी मुकाबला बना यादगार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोपीगंज के पड़ाव स्टेशन रोड पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी नागरिक अभिनन्दन और कजरी मुकाबले का आयोजन किया गया। भारतीय परंपरा और संस्कृति को संजोए रखने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में देर शाम तक कलाकारो ने सुर और गीत का ऐसा महफिल सजाया की श्रोता झूमते नजर आए। राजेश भौरा भदोही और लक्ष्मी सागर जौनपुर के बीच हुए मुकाबले मे एक से बढ़कर एक कजरी गीतों ने ऐसा समां बांधा कि तालियों और वाहवाही से पूरा पंडाल गूंज उठा।

कुछ चुनिंदा कजरी गीतों ने दिल जीत लिया –

“कजरी गावत आवैं सजनी, सावन में भीग गईं अँखियाँ…”
“बरसन लागल बदरिया, अइलीं सखी सावन की घटरिया…”
कुछ चुनिंदा कजरी गीतों ने दिल जीत लिया –

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता का अभिनंदन किया गया। सम्मान स्वरूप कमेटी की ओर से मुख्य अतिथियों को त्रिशूल भेंट किया गया।

इस मौके पर सुशील बिंद, राकेश सरोज, शारदा बिंद,हजारीलाल केवट, देवी शंकर यादव, संजय गुप्ता,महेश मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।