बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. 35 वर्षीय नेता, जो राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के संसदीय दल के प्रमुख हैं, देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्हें रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हाल ही में संपन्न संसदीय चुनावों में RSP ने लगभग दो-तिहाई बहुमत के साथ उल्लेखनीय जीत दर्ज की थी.
इसके बाद पार्टी ने शाह को अपना संसदीय दल का नेता चुना, जिससे उनके नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ था. उनकी नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत की गई. इससे पहले चुनाव में भारी जीत के बाद उन्होंने अपने पहले सार्वजनिक संदेश में एकता, युवाओं की ताकत और बदलाव की जरूरत पर जोर दिया. जानकारी के अनुसार, बालेंद्र शाह ने गुरुवार को नवनिर्वाचित सांसद के रूप में शपथ ली और इसके कुछ ही घंटों बाद एक रैप गीत के जरिए जनता को अपना पहला संदेश दिया.
.
.बालेंद्र शाह ने गीत में देश की एकता और राष्ट्रीय शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि एकता की शक्ति ही मेरी राष्ट्रीय शक्ति है. ये गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया. बालेंद्र शाह ने अपने संदेश में युवाओं को देश के निर्माण में आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने अपने गीत में कहा कि उनका दिल साहस से भरा है और इस बार देश में नया इतिहास लिखा जाएगा. उनकी यह अपील ऐसे समय में आई है जब देश के युवा लंबे समय से राजनीतिक बदलाव की मांग कर रहे थे.











Users Today : 120
Users This Year : 23911
Total Users : 36504
Views Today : 275
Total views : 71772