आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन का किरदार पाकिस्तानी, एक ISI एजेंट का है। हाल ही में अर्जुन रामपाल ने एक अवॉर्ड शो में अपने भाषण के अंत में भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद लेखिता शोभा डे ने ‘द प्रिंट’ में अपने नए लेख में इस बात की आलोचना की। इस पोस्ट के टाइटल में लिखा है- अर्जुन रामपाल का ‘भारत माता की जय’ कहना बॉलीवुड ऑडियंस के लिए क्यों चिंता का विषय होना चाहिए। हालांकि, इस पोस्ट पर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने भी रिएक्ट किया है और इसे शर्मनाक कहा है।
‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल ने अपने अभिनय से लोगों का दिल खूब जीता है। आदित्य धर की इस जासूसी थ्रिलर में उन्होंने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है, जो बेहद क्रूर और शातिर ISI एजेंट है। हाल ही में आयोजित ‘हेलो! हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स’ में अर्जुन ने अपने कुछ अनुभवों के बारे में बात की और अंत में ‘भारत माता की जय’ से अपने भाषण का अंत किया।
रामपाल ने अवॉर्ड फंक्शन में किस्सा सुनाते हुए कहा कि साल 2008 में 26/11 की घटना के दौरान मैं इसी होटल में था। मैं अपने दोस्तों को लेने आया था। हम ताज होटल जा रहे थे क्योंकि हम वहां मेरा जन्मदिन मनाने जा रहे थे।’ उन्होंने कहा, ‘अपने जन्मदिन पर, मैंने 26/11 की भयावहता को अपनी आंखों से देखा। सुबह जब मैं गाड़ी चलाकर घर लौट रहा था तो मुझे कम से कम तीन बार रुकना पड़ा क्योंकि मुझे उल्टी जैसा महसूस हो रहा था। जब आदित्य धर ने मुझे 26/11 का सीन सुनाया, तो मुझे पता चल गया कि मैं अपना बदला लूंगा और धुरंधर के साथ मैंने वही किया।मैं बस इतना कहना चाहता हूं, भारत माता की जय।’











Users Today : 120
Users This Year : 23911
Total Users : 36504
Views Today : 275
Total views : 71772