सुलतानपुर।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जयसिंहपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़ के बाद एसडीएम प्रभात कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण चतुर्वेदी खुद सड़क पर उतरे और हालात का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने बरौंसा पेट्रोल पंप पर पहुंचकर उपभोक्ताओं से बातचीत की और उन्हें अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान पंप पर करीब 8000 लीटर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध पाया गया, जिससे यह साफ हो गया कि किसी प्रकार की किल्लत नहीं है।
एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति ड्रम या अन्य माध्यमों में तेल का अनावश्यक भंडारण न करे। वहीं क्षेत्राधिकारी ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की सक्रियता के बाद स्थिति सामान्य होती नजर आई और लोगों में जागरूकता बढ़ी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश और देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है।











Users Today : 120
Users This Year : 23911
Total Users : 36504
Views Today : 275
Total views : 71772