सिलेंडर के लिये दर दर भटक रहे उपभोक्ता और दुकानदार,गैस सिलेंडर के अभाव में परेशान चाय का दुकानदार युवक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,  ग्रामीण क्षेत्र में कामार्सियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ता से लेकर दुकानदार सुबह शाम परेशान है। कनेक्शन होने के बाद भी कामार्सियल गैस सिलेंडर नही मिलने से दुकानदार और फास्ट फूड रेस्टूरेंट संचालक परेशान है। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से लेकर दुकानदार और उपभोक्ताओं को 25 दिन के बजाय 45 दिनों में सिलेंडर मिलने से समस्या खड़ी होगयी है।

वही खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर के अभाव में बच्चों का मिल डे मिल प्रभावित नही होने का निर्देश दिया गया है। जरूरत होने पर शिक्षकों को लकड़ी का चुल्हा बनाकर बच्चों का मिल डे मिल बनाने का निर्देश दिया गया है।

एलपीजी गैस सिलेंडर के तहत भारत और इंडियन गैस एजेंसी की सप्लाई होती है। भारत गैस की बुकिंग होने पर उपभोक्ताओं को डोर टू डोर सप्लाई दी जा रही है। लेकिन इंडियन गैस के लिये काफी समस्या हो रही है। इंडियन गैस के उपभोक्ता इम्तियाज अहमद ने बताया कि पास बुक पर कामर्सियल गैस भी नहीं मिल पा रहा है।

वही मुकेश गुप्ता ने बताया कि सिलेंडर के लिये बाइक गैस गोदाम का चक्कर काटना पड़ रहा है। कस्बा के संजय जायसवाल ने बताया कि 45 दिन बुकिंग का समय होने से काफी समस्या होगयी है। वही मिठाई दुकानदार सुनील मोदनवाल ,मनोज यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने से सामान तैयार करने में समस्या हो रही है। कई फास्ट फूड के दुकानदार समय से आर्डर नहीं दे पा रहे है।

वही कस्तूरबा आवासी विद्यालय की चीफ वार्डेन मंजू देवी ने बताया कि गैस सिलेंडर हर दो दिन पर मिल जा रहा है। वही एबीएसए सकलडीहा अवधेश कुमार राय ने बताया कि विद्यालयों में दो सौ से तीन सौ बच्चों का मिल डे मिल बन रहा है। गैस सिलेंडर दो या तीन दिन चल रहा है। गैस देने में डीलरों की ओर से आना कानी किया जा रहा है। शासन की ओर से निर्देश हुआ है कि गैस सिलेंडर के अभाव में मिल डे मिल प्रभावित न हो इसके लिये लकड़ी का चुल्हा का वैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने का निर्देश दिया गया है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई