वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार गुंडा ओम यादव गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर तत्काल कार्रवाई

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त देवूपुर के नेतृत्व में थाना देवूपुर पुलिस टीम ने फरार आरोपी ओम यादव को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई चोरी और उग्र गतिविधियों की रोकथाम के तहत की गई।

ओम यादव पुत्र स्व. अशोक यादव, निवासी B-13/169 चौकी घाट सोनारपुरा, उम्र 26 वर्ष, वाद संख्या 72/2025, सरकार बनाम ओम यादव में धारा 3(1) उ.प्र. गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत 16/02/2026 से 03 माह के लिए जमानत अवरुद्ध थे। न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए वह अपने घर में रह रहा था।

पुलिस ने 27 मार्च 2026 को ओम यादव को गिरफ्तार कर थाना देवूपुर में मुकदमा संख्या 173/2026, धारा 3/10 उ.प्र. गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत पंजीकृत किया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक रणजीत कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल सुनीत सरोज और कांस्टेबल रंजीत कुमार शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।