वाराणसी।
कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन और काशी जोन के अधिकारियों की निगरानी में थाना चेतगंज पुलिस टीम ने मुकदमे में नामजद मनोज कुमार पाठक को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एक महिला ने ब्लैकमेल करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस संबंध में थाना चेतगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने पर आरोपी ने पीड़िता को देखकर अपना आपा खो दिया और मारपीट पर उतारू हो गया।
स्थिति को गंभीर होते देख और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना चेतगंज पुलिस टीम की सक्रियता और सूझबूझ देखने को मिली, जिससे समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।











Users Today : 57
Users This Year : 15624
Total Users : 28217
Views Today : 142
Total views : 56050