बनारस रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, बनारस-सियालदह एक्सप्रेस से 36 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद एक गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी  बनारस रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई 22 मार्च 2026 की रात करीब 11:00 बजे वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में निगरानी के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार टीम के बिहार जाने वाली गाड़ी संख्या 22 588 बनारस-सियालदह एक्सप्रेस में जांच के दौरान संदिग्ध सामान बरामद किया।

तलाशी लेने पर कुल 36. 125 लीटर अंग्रेजी शराब गिरफ्तार किया। जिसकी अनुमानित कीमत 18.890 रुपए बताई गई है। बरामद शराब में 35 बोतल 8PM,(750ML,).3 बोतल रॉयल स्टेट, 375ML.1 बोतल इंपिरियल ब्लू .750ML. और कैन किंगफिशर बियर शामिल है।

मौके से धनु कुमार उम्र 28 वर्ष, पुत्र संजय राय निवासी भटगांव थाना बाढ़ जिला पटना. बिहार. को हिरासत में लिया गया, पूछताछ में पता चला कि वह शराब बिहार ले जाने के फिराक में था।

आरपीएफ पोस्ट बनारस पर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को बरामद शराब. भारत और लिखित तहरीर के साथ जीआरपी वाराणसी कैंट को सुपुर्द कर दिया गया।

जीआरपी ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।