वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र स्थित कोटवां बाजार में संकरी सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है। इन वाहनों के कारण कभी भी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।

बाजार की सड़कें लगभग 12 फीट चौड़ी हैं, जबकि इन पर 10 फीट से अधिक चौड़े 22-टायर ट्रक बेखौफ गुजरते हैं। शाम के व्यस्त समय में भी इन ट्रकों का बाजार के बीच से गुजरना स्थिति को और गंभीर बना देता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की कथित लापरवाही या मिलीभगत के कारण इन भारी वाहनों को रोका नहीं जा रहा है। उनका कहना है कि चंद पैसों के लालच में नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है।
रिपोर्ट : रामबिलास यादव










Users Today : 44
Users This Year : 23655
Total Users : 36248
Views Today : 102
Total views : 71205