चोलापुर)। चोलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटहलगंज के समीप शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ऊर्जावान मेडिकल स्टोर संचालक की अकाल मृत्यु हो गई। मृतक राजेश कुमार चौबेपुर के निवासी था और सिंधोरा बाजार में अपनी सेवाओं के लिए काफी लोकप्रिय थे। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
*देर रात घर लौटते समय काल ने झपटा*
मिली जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार (निवासी चौबेपुर) सिंधोरा बाजार में एक अस्पताल में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी वह देर रात तक मरीजों की सेवा और दुकान के कार्यों में व्यस्त थे। रात्रि में जब वह बाइक से अपने घर की ओर निकले, तभी कटहलगंज के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। अंधेरा और सुनसान रास्ता होने के कारण हादसा काफी गंभीर हो गया।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में राजेश को तत्काल पास के चिकित्सालय ले जाया गया। परिजनों को सूचना दी गई, जो बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही चोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।










Users Today : 40
Users This Year : 23651
Total Users : 36244
Views Today : 97
Total views : 71200