लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट लाने जा रहा है। वर्ष 2026 के मध्य तक कंपनी “यूज़रनेम फीचर” लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे अब यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर साझा किए भी मैसेज, कॉल और वीडियो कॉल कर सकेंगे।
प्राइवेसी होगी और मजबूत
इस नए फीचर का मुख्य उद्देश्य यूजर्स की प्राइवेसी को और बेहतर बनाना है। अभी तक WhatsApp पर किसी से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता है, लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स एक यूनिक यूज़रनेम के जरिए कनेक्ट कर पाएंगे।
कैसे काम करेगा फीचर
यूजर्स अपने लिए एक यूनिक यूज़रनेम सेट कर सकेंगे नंबर शेयर किए बिना ही चैट, कॉल और वीडियो कॉल संभव होगी अजनबी लोगों से जुड़ते समय मोबाइल नंबर छिपा रहेगा
अन्य ऐप्स से मिलेगी टक्कर
यह फीचर Telegram और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म की तरह होगा, जहां पहले से यूज़रनेम के जरिए कनेक्ट होने की सुविधा उपलब्ध है।
कब तक होगा लॉन्च
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर 2026 के मिड तक सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी इस पर काम कर रही है और जल्द ही इसका टेस्टिंग फेज शुरू हो सकता है। WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को ज्यादा सुरक्षा और प्राइवेसी देगा, साथ ही बिना नंबर साझा किए कनेक्ट होना आसान बना देगा।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280