चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे, सीनियर प्रोग्रामर को 37400; देखिए लिस्ट
योगी सरकार ने 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया है। 8 से 11 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब चपरासी और चौकीदार को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपए मिलेंगे। इसी तरह अनुवादक, कंप्यूटर सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को 14 हजार की जगह 23 हजार रुपए वेतन मिलेगा।
कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी अप्रैल महीने से मिलेगी। सैलरी मानदेय के अलावा कर्मचारियों को अब 13 फीसदी ईपीएफ और 3.25 फीसदी ईएसआई भी मिलेगा। विधानसभा में सीएम योगी ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया था। सरकार ने इस बार विभाग के बजट में 426 करोड़ का इजाफा करते हुए 2223.84 करोड़ रुपए जारी किए थे।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280