आजमगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में सराहनीय कार्य करते हुए पीड़िता को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी गई रकम में से ₹52,025 रुपये सफलतापूर्वक आवेदिका के खाते में वापस करा दिए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता को विदेश में फंसे एक रिश्तेदार का झांसा देकर ठगों ने ₹80,000 रुपये की ठगी कर ली थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए साइबर प्रक्रिया के माध्यम से जांच शुरू की और तेजी से कार्रवाई करते हुए बड़ी राशि रिकवर कर ली।
पुलिस की इस तत्परता से जहां पीड़िता को राहत मिली, वहीं आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें और तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280