अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना सन्तनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 26/2026 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण एक्ट के अभियोग में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः 21.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्र से उक्त अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों 1. लौधर उर्फ प्रयागराज पुत्र स्व0 कवलेश्वर निवासी लेदुकी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर, 2. फुल्ले गुर्जर पुत्र हिन्चलाल निवासी लेदुकी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर व 3. राजेश गुर्जर पुत्र हिन्चलाल निवासी लेदुकी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. लौधर उर्फ प्रयागराज पुत्र स्व0 कवलेश्वर निवासी लेदुकी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर, उम्र 59 वर्ष ।
2. फुल्ले गुर्जर पुत्र हिन्चलाल निवासी लेदुकी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर, उम्र 44 वर्ष ।
3. राजेश गुर्जर पुत्र हिन्चलाल निवासी लेदुकी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर, उम्र 43 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0- 26/2026 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण एक्ट थाना सन्तगनर जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मय पुलिस टीम थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर ।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280