चन्दौली चांद दिखाई देने के बाद ईद मनाई गई। ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह नमाज अदा किया। सकलडीहा बाजार में रौनक रही और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी थी ताकि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
शुक्रवार को दोबारा अलविदा की नमाज पढ़ी गई।चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मनाई गई। रमजान के 30वें दिन चांद की पुष्टि हुई। सभी मस्जिदों में नमाज की तैयारी के समय ही लोगों से अपील की गई थी कि वे नियमों का पालन करें और सड़कों पर नमाज न पढ़ें।
रमजान का तीसवां रोजा शुक्रवार को मुकम्मल हो गया। शनिवार को पूरे जिले में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। ईद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। कस्बों में खुशी व उत्साह का माहौल था। ईदगाह में मौलाना गुलाम रब्बानी सुबह 8:30 बजे नमाज अदा किए। 9: बजे सामूहिक दुआ हुई।
सकलडीहा बाजार चौराहे पर जैसे इलाकों में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। कपड़ों, जूतों, सेवइयों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
प्रशासन की ओर से भी ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए।ईद-उल-फितर के मौके पर लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देंते रहे।और गले मिलकर खुशियां साझा करते रहे, साथ ही जरूरतमंदों की मदद कर सामाजिक भाईचारे की मिसाल पेश किया।
इस मौके पर डॉक्टर अकबर ,डॉक्टर गुफरान, खुर्शीद नासिर अली ,रोजनअली, बरकत अली, भोदू इकराम, अली अलीमुद्दीन, सेठ मोहम्मद ,यीशु ,टूनू खान ,अलीम हाशमी, सज्जाद हाशमी ,अयान हाशमी ,इकराम हाफिज, शाहिद सुलेमानी ,साजिद हाशमी, बाबू मोहम्मद ,कलाम रोशन, अली आजाद, सिद्दीकी नूर मोहम्मद ,हाशमी अली ,अहमद अकबर, हाशमी कतारू, जाकिर शमीम ,अहमद आजाद, इस्माइल आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280