वाराणसी।
मिंट हाउस, नदेसर स्थित लक्ष्मी डेंटल क्लिनिक ने अपने स्थापना के 50 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। इस प्रतिष्ठित क्लिनिक की स्थापना वर्ष 1976 में प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. वी.के. सिंह के नेतृत्व में की गई थी।
विगत पाँच दशकों से यह क्लिनिक क्षेत्र के मरीजों को उत्कृष्ट दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता आ रहा है।
वर्तमान में डॉ. वी.के. सिंह के सुपुत्र डॉ. आर.के. सिंह (MDS) अपने अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ क्लिनिक का सफल संचालन कर रहे हैं और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सेवाओं को और सुदृढ़ बना रहे हैं।
इसी क्रम में क्लिनिक का हाल ही में नवीनीकरण (रेनोवेशन) किया गया, जिससे इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। नवीनीकृत क्लिनिक का भव्य उद्घाटन माननीय सी.पी. सर मोहित अग्रवाल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

यह अवसर क्लिनिक परिवार एवं क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय रहा। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने क्लिनिक की निरंतर प्रगति और समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।
अंत में, सभी ने कामना की कि लक्ष्मी डेंटल क्लिनिक भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करता रहे और चिकित्सा क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करे।










Users Today : 49
Users This Year : 23840
Total Users : 36433
Views Today : 118
Total views : 71615